Monday, February 9, 2009

अतिक्रमण करने का अनोखा तरीका, आप भी सीखिये,

अतिक्रमण करने का अनोखा तरीका, आप भी सीखिये,

चरण सिंह कॉलोनी के पास जीडीए की कमर्शल लैंड पर रातों रात कुछ लोगों ने एक महापुरुष की मूर्ति लगा दी। मूर्ति हटाने के लिए मौके पर पहुंचे जीडीए के दस्ते पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों पर लाठियां भांजीं। इस पर सैकड़ों लोगों ने एनएच 24 पर ट्रैफिक जाम कर दिया। इससे एनएच पर साढे़ बारह बजे से करीब पौने दो बजे तक ट्रैफिक जाम रहा। विजय नगर इलाके में चरण सिंह कॉलोनी के पास जीडीए की कमर्शल लैंड पर कुछ लोगों ने रात भर में एक महापुरुष की मूर्ति लगा दी। चरण सिंह कॉलोनी में लगी 18 साल पुरानी एक अन्य मूर्ति को उखाड़कर उसे भी जीडीए की लैंड पर लगा दिया गया। इसकी जानकारी जीडीए अधिकारियों को रविवार सुबह मिली। इसके बाद जीडीए के जॉइंट सेक्रेट्री बाबू सिंह और इग्जेक्यटिव इंजीनियर आर. पी. श्रीवास्तव अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों मूर्तियां हटाकर जमीन खाली करा दी। इसी बीच मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और जीडीए के दस्ते पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठी भांज कर लोगों को दौड़ाया। लोगों की मांग थी कि जीडीए मूर्तियां उनके हवाले करे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने 18 साल पहले लगी पुरानी मूर्ति लोगों के हवाले कर उन्हें शांत कराया। नई मूर्ति जीडीए ने थाना सिहानी गेट के हवाले कर दी।

No comments: