Saturday, December 6, 2008

भुजबल उपमुख्य मंत्री

जाने माने ओबीसी नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता छगन भुजबल महाराष्ट्र के नए उप
मुख्यमंत्री होंगे। वे आर। आर. पाटिल की जगह लेंगे। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने पाटिल के उत्तराधिकारी के नाम पर भुजबल को नामित कर इस बारे में पिछले कई दिनों से जारी रहस्य को खत्म कर दिया। शरद पवार ने कहा कि भुजबल के पास गृह मंत्रालय का प्रभार भी रहेगा या नहीं, इस बारे में फैसला मंत्रिमंडल के गठन के बाद किया जाएगा। ध्यान हो कि देशमुख मंत्रिमंडल में गृह विभाग पाटिल के पास था। हाल में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद से आर. आर. पाटिल ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

भुजबल उपमुख्य मंत्री, इससे पहले भी रहे है एक कामयाब उपमुख्यमंत्री

No comments: