Tuesday, September 1, 2015

पाई-पाई का हिसाब दूंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर में रैली को संबोधित किया। मोदी ने भारी भीड़ की मौजदूगी में कहा, राजनीतिक पंडित आज हवा का रुख पहचान लेंगे। बिहार की जनता आज विकास के लिए वोट करने की संकल्प कर चुकी है। इस विजय यात्रा को कोई रोक नहीं सकेगा। कितने ही भ्रम फैलाए जाएं, कितने भी झूठ बोले जाएं, लेकिन बिहार की जनता विकासशील बिहार बनाने के लिए कमर कस चुका है।

बकौल मोदी, 25 साल से जिन लोगों ने बिहार पर राज किया है, उन्हें हिसाब किताब देना चाहिए कि नहीं? क्या काम किया, कैसे किया? इसका हिसाब देना चाहिए कि नहीं? 2019 में जब फिर बिहार में फिर चुनाव होंगे, मैं वोट मांगने आऊंगा और दिल्ली में बैठकर क्या काम किया, पाई-पाई का हिसाब दूंगा।

No comments: