Wednesday, November 4, 2015

गाय का मांस खाना जायज नहीं- मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीफ मामले पर बयान दिया है। कल उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि गाय का मांस खाना जायज नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनका ये बयान किसी धर्म विशेष पर कमेंट नहीं है। बता दें कि अपर्णा मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
अपर्णा ने ट्वीट किया, गाय हमारी मां के समान है और इसका मांस खाना जायज बात नहीं है। गरीबों के बीच गाय काटने पर जो लोग आग भड़काते हैं ये वह अमीर हैं जो अपनी थाली में गौ मांस परोसते हैं। अगर अमीरों के पैसों से गाय का मांस खाया जाएगा तो हिंदुस्तान कल तालिबान कहलाएगा। मेरा ये बयान किसी विशेष धर्म पर टिप्पणी नहीं है। हमें अपनी मां को बचाना ही होगा। अपर्णा यादव समाज सेविका और बहू, मुलायम सिंह यादव इस ट्वीट को उन्होंने अपने फेसबुक पेज से भी लिंक किया है। जिसमें बहुत से हिंदु और मुस्लिमों के कमेंट भी आए हैं।

बीफ और दादरी मामले पर यूएन जाने की धमकी देने वाले सपा नेता आजम खान का कभी अपर्णा ने बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि यूएन एक बड़ी संस्था है। ऐसी घटनाएं यूएन में जाएं या नहीं, ये बहस का मुद्दा हो सकता है, लेकिन आजम के खत से भारत की छवि खराब नहीं होगी।

No comments: