Thursday, May 15, 2014

राहुल गांधी शामिल नहीं

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन समारोह के सम्मान में जो डिनर दिया, राहुल गांधी उसमें शामिल नहीं हुए। मनमोहन सिंह का 10 साल लंबा कार्यकाल खत्म हो गया है। बुधवार की रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके सम्मान में भोज दिया, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मनमोहन सिंह के संभावित उत्तराधिकारी इस भोज में शामिल ही नहीं हुए।
टाइम्स नाउ के मुताबिक केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने इस बात की पुष्टि की कि राहुल गांधी इस डिनर में मौजूद नहीं थे। हालांकि, अभी इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है।
ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस अगर चुनाव हार जाती है तो इसका ठीकरा मनमोहन सिंह के सिर फोड़ा जा सकता है। कांग्रेस नेताओं की ओर से ऐसे बयान भी आ रहे हैं कि हार की जिम्मेदारी राहुल गांधी की नहीं होगी। हालांकि, सोनिया गांधी ने अपने नेताओं को कहा है कि हार के बाद मनमोहन सिंह का बचाव किया जाए।

No comments: