Wednesday, November 26, 2008

वित्तीय राजधानी मुंबई पर बुधवार रात देश का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला

मुंबई : देश की वित्तीय राजधानी मुंबई पर बुधवार रात देश का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। पूरी सीसीटीवी फुटेज से मिली यह तस्वीर एक आतंकवादी की है जो ताज होटल में मौजूद था।
मुंबई के कई इलाकों में छोटे-छोटे ग्रुपों में आतंकवादियों ने गोलियां और बम बरसाने शुरू कर दिए। छत्रपति शिवाजी स्टेशन, ताज और ओबरॉय होटेल, मेट्रो सिनेमा, डॉक, विले पार्ले समेत कई के कई इलाकों में एक ही समय पर हुई सीरियल गोलीबारी और विस्फोटों से पूरी मुंबई में अफरातफरी का माहौल है। इस हमले में अभी तक 100 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। डेकन मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ताजा खबर हैः नरीमन हाउस से सेना ने बंधकों को छुड़ा लिया है। यहां आतंकवादियों ने पांच परिवारों को बंधक बना लिया था। ओबरॉय होटेल में अभी भी फायरिंग हो रही है। इस बीच खबर है कि ताज होटेल और गिरगांव में सेना ने 2-2 आतंकियों को मार गिराया है। अभी भी आतंकवादियों ने होटेल ताज, होटल ट्रिडंट और कामा अस्पताल में कई लोगों को बंधक बना रखा है। ताज होटेल में अभी भी 3-4 आतंकवादी होने की खबर है। काम अस्पताल के बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन अपने हाथ में ले लिया है। चश्मदीद लोगों के मुताबिक आतंकवादी विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। कुछ आतंकवादी चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि किस-किस के पास ब्रिटिश और अमेरिकी पासपोर्ट है। इस बीच एनएसजी के करीब 200 कमांडो मुंबई पहुंच चुके हैं और जल्दी ही ओबरॉय होटेल में चल रही मुठभेड़ की कमान संभाल लेंगे। ओबरॉय होटेल में करीब 40 लोगों के बंधक होने की खबरें आ रही हैं। यहां अभी भी कुछ आतंकवादी मौजूद हैं। हालांकि इनकी तादाद का पता नहीं चल पाया है। ताज होटेल में सेना के एन्काउंटर ऑपरेशन में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 आतंकवादी भागने में कामयाब रहे हैं। ताज होटेल में ज़बर्दस्त आग लगने की खबर है। होटल में आतंकियों ने 7 ग्रेनेड फेंके हैं। इनमें से दो ग्रेनेड्स ने होटेल के गुंबदों को खासा नुकसान पहुंचाया है। सेना इस वक्त होटेल के अंदर है। यहां से अभी भी गोलीबारी की आवाज आ रही है। इससे पहले मुंबई रेलवे के पुलिस कमिश्नर ए. के. शर्मा ने बताया कि एके 47 राइफल और ग्रेनेड से लैस कुछ आतंकवादी भीड़भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पैसिंजर हॉल में घुस गए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों ने 2 हथगोले फेंके जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। फाइव स्टार होटेल ओबरॉय और ताज होटेल में आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया और कई धमाके किए। ओबरॉय में दो आतंकवादियों के छिपे होने की पुष्टि हो चुकी है, जो भारी तादाद में गोलाबारूद से लैस हैं और लगातार हमले कर रहे हैं। इसी तरह ताज होटेल में भी आतंकवादी फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है। ताज होटेल से पुलिस ने 100 लोगों को छुड़ा लिया है। इस होटल में 7 विदेशी नागरिक भी बंधक बनाए गए थे। ताज होटेल में आग लगी है। ट्राइडंट होटेल में 40 लोगों के बंधक बनाए जाने की खबर है। पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों की 16 टीमों ने सुनियोजित ढंग से किए हमले किए है। मशीनगनों और हैंड ग्रेनेडों का इस्तेमाल किया गया है। पहला हमला बुधवार रात 9:40 बजे कोलाबा में हुआ। कई जगह पुलिस पर भी फायरिंग की गई। आतंकवादियों ने 16 जगहों पर मशीनगनों और हैंड ग्रेनेडों से हमले किए। कई जगह धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं। जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स में भी फायरिंग हुई है। कोलाबा के डॉकयार्ड में एक बोट मिली है जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आतंकवादियों ने इसका इस्तेमाल किया है। वाडी बंदर इलाके में एक टैक्सी में जबर्दस्त ब्लास्ट हुआ। ये ब्लास्ट बंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) के मुख्यालय और छत्रपति शिवाजी टमिर्नल के बाहर भी हुए। मुंबई पुलिस ने सीएसटी रेलवे स्टेशन के आसपास घेराबंदी कर दी है। वीटी स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है। वीटी स्टेशन के बाहर फायरिंग जारी है। एक जगह पुलिस वैन पर भी ग्रेनेड से हमला किया गया। मुंबई के सबसे पॉपुलर इलाके नरीमन पॉइंट में दो ब्लास्ट हुए हैं।

No comments: