Thursday, November 27, 2008

मुंबई में बुधवार रात कहर बरपाने वाले आतंकवादी एक नाव जरिए ताज होटेल से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित ससून डॉक पहुंचे

मुंबई: मुंबई में बुधवार रात कहर बरपाने वाले आतंकवादी एक नाव जरिए ताज होटेल से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित ससून डॉक पहुंचे थे। 13 साल के एक लड़के ने एक प्राइवेट न्यूज चैनल से कहा कि मैंने देखा कि कुछ लोग बुधवार रात नाव से पहुंचे थे।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री आर.आर. पाटिल ने गुरुवार को कहा कि आतंकवादी समुद्री रास्ते से यहां पहुंचे थे। जिन जगहों को निशाना बनाया गया वे समुद्र से कुछ ही दूरी पर हैं। कुछ मछुआरे जो उस समय समुद्र तट के पास थे उनका भी कहना है कि नाव पर सवार होकर 10 संदिग्ध लोग मुंबई पहुंचे थे। उनके पास ढेर सारा सामान भी था। एक मछुआरे ने बताया कि वे लोग मछुआरों जैसे नहीं लग रहे थे, इसलिए हमने उनसे पूछा कि वे तट पर क्या उतार रहे हैं? इस पर उनमें से एक ने बहुत ही साफ हिंदी में कहा कि तुम अपना काम करो और हमें अपना काम करने दो। उधर, गेटवे ऑफ इंडिया पर काम करने वाले 2 लड़कों ने दावा किया कि उन्होंने आतंकवादियों को नाव से उतरते देखा। 13 साल के एक लड़के ने एक प्राइवेट न्यूज चैनल से कहा कि मैंने देखा कि कुछ लोग बुधवार रात नाव से पहुंचे थे। जब मैंने उनसे पूछा कि वे कहां जाएंगे तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। वहीं दूसरे लड़के का कहना है कि वे जल्दी में दिख रहे थे और उनके पास बड़े बैग भी थे। गौरतलब है कि बुधवार रात ताज और ओबेरॉय होटेलों समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 101 लोग मारे गए और 250 से अधिक घायल हो गए।
मुंबई में बुधवार रात आतंकवादी हमलों में निशाना बने ताज होटेल में अब भी 2 सांसद लालमणि प्रसा
द और जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल फंसे हुए हैं, लेकिन सुरक्षित हैं। ताज होटेल से बाहर निकलने के बाद सांसद एन. एन. कृष्णदास ने बताया कि हम पाटिल और प्रसाद के बाहर निकलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वे दोनों सुरक्षित हैं और उम्मीद है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद बाहर निकलेंगे। सांसद कृष्णदास और भूपिंदर सिंह सोलंकी को कमांडो ने ताज होटल से सुरक्षित बाहर निकाला था। ये दोनों सांसद फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा रेस्ट हाउस में हैं। दरअसल, मुंबई में गुरुवार और शुक्रवार को कानूनी मामलों की संसदीय समिति की बैठक होने वाली थी और इसी सिलसिए में ये सांसद मुंबई पहुंचे थे। कृष्णदास इस समिति के अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि बुधवार रात ताज और ओबेरॉय होटेलों समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 101 लोग मारे गए और 250 से अधिक घायल हो गए।

No comments: