Friday, November 19, 2010

धार्मिक नेता ही इस मसले को हल करने में सक्षम है।

गोवर्धन पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल पर सर्वसम्मति से मंदिर और मस्जिद दोनों बनने की स्थिति पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इस मामले का समाधान धार्मिक नेताओं की आपसी बातचीत से ही होना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि अयोध्या ममले का समाधान धार्मिक नेताओं की आपसी बातचीत से निकल सकता है। अगर सर्व सम्मति से मंदिर-मस्जिद दोनों बने तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने कुछ हिंदू संस्थाओं पर अयोध्या मुद्दे का इस्तेमाल राजनैतिक लाभ के लिए करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक नेता अयोध्या मामले में कोई समाधान नहीं निकाल सकते। केवल धार्मिक नेता ही इस मसले को हल करने में सक्षम है।

No comments: