Friday, February 12, 2016

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला



राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी मानने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी ने भी इस मामले में कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
वहीं स्‍मृति र्इरानी ने एक बयान में कहा है कि आज मां सरस्‍वती की वंदना का दिन है देश का अपमान हिंदुस्‍तान सहन नहीं करेगा।
राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत में रहकर देश विरोधी नारे लगाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बकौल राजनाथ, मैंने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्हेें निर्देश दिए हैं कि जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि कोई भारत विरोधी नारे लगाता है और भारत की अखंडता तथा सम्प्रभुता पर सवाल उठाता है तो उसे माफी नहीं दी जा सकती।
इस बीच, जेएनयू में हुए घटनाक्रम के विरोध में एबीवीपी ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। इससे पहले एबीवीपी और भाजपा सांसद महेश गिरि की शिकायत पर मामले मे एफआईआर दर्ज की गई है।

Sunday, February 7, 2016

गोवा की राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा ने अपने जीवन का बड़ा खुलासा किया



देश में पीएम मोदी के बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ कैंपेन पर बोलते हुए गोवा की राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा ने अपने जीवन का बड़ा खुलासा किया। उन्‍होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी मां मुझे गर्भ में ही मार डालना चाहती थी लेकिन मेरे पिता ने मुझे बचाया।
स्‍वदेशी मेला कार्यक्रम में श‍िरकत करने आईं राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा ने कहा, 'जब मैंने सुना कि पीएम गर्ल चाइल्ड को बचाने के बारे में कुछ कहने वाले हैं, तब याद आया कि कैसे मेरे पिता ने मुझे बचाया था। मेरी मां 40 वर्ष की उम्र में गर्भवती हुई थीं लेकिन वो मुझे पेट में ही मार देना चाहती थी। इसके लिए उन्‍होंने गर्भपात के लिए ढेर सारी दवाएं खा ली थीं।'
उन्‍होंने आगे कहा, 'लेकिन जब इस बात का पता मेरे पिता को लगा तो उन्‍होंने समाज की फिक्र किए बगैर मुझे बचाया। वो मेरी मां को एक सुरक्षित जगह ले गए जहां उन्‍होंने यह सुनिश्चित किया की मैं इस दुनिया में जन्‍म लूं।'
राज्‍यपाल ने अपने पिता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍होंने मुझे बचाया और अच्‍छी शिक्ष दे ते हुए परंपराओं को तोड़ा। मुझे लगता है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में परिवार बचाओ को भी जोड़ा जाना चाहिए।

Friday, February 5, 2016

पुलिस ने आईएस के एक संदिग्‍ध फायनेंसर को गिरफ्तार किया



देश में लगातार हो रही आईएस आतंकियों और आईएसआई एजेंटों की गिरफ्तारी में एक और नाम जुड़ गया है। इस बार पुलिस ने आईएस के एक संदिग्‍ध फायनेंसर को गिरफ्तार किया है।
खबरों के अनुसार इस संदिग्‍ध की पहचान मुंबई के रहने वाले मोहसिन के रूप में हुई है और इसे कश्मीरी गेट स्थित अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा (आईएसबीटी) से गिरफ्तार किया गया है। मोहसिन को दोपहर दो बजे पटियाला हाउस कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मोहसिन देश में छिपे आईएस के लिए काम कर रहे लड़कों को पैसा मुहैया करवाता था। इस संदिग्‍ध फायनेंसर ने हमलों के लिए उत्तराखंड के आईएस आंतकियों को पैसे भी दिए थे। उसे यह पैसा आतंक के सरगनाओं से हवाला के माध्‍यम से मिलता था। मोहसिन के पास से 85000 रुपये बरामद हुए हैं।
गिरफ्तारीक के बाद दिल्‍ली स्‍पेशल सेल के पुलिस कमिश्‍नर अरविंद दीप के अनुसार संदिग्‍ध का नाम मोहसीन है और उम्र 26 वर्ष है। वो मुंबई में मलाड वेस्‍ट का रहने वाला है। मोहसीन रूड़की मॉड्यूल का हिस्‍सा था और सीरिया जाने की तैयारी कर रहा था।
राजधानी दिल्ली में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकी मोहसिन की गिरफ्तारी से जहां एक ओर खुफिया एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली हैं वही इससे भारत को आतंकी हमले का संकेत भी मिलता दिखाई दे रहा है।
पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को अलर्ट जारी कर आशंका जाहिर की थी कि आइएस के आतंकी त्योहार के मौके पर दिल्ली में हमला कर सकते हैं।