Monday, September 24, 2012

जब पीएम को भाषण देने के लिए बढ़ते देखा तो मुझे गुस्सा आ ग

विज्ञान भवन में एक सेमिनार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कमीज उतारकर नारेबाजी करने वाले वकील संतोष कुमार सुमन का कहना है कि उनका इस तरह विरोध करने का कोई इरादा नहीं था। संतोष का कहना है कि दरअसल उन्हें पीएम को देखते ही गुस्सा आ गया था।

संसद मार्ग थाने से छूटने के बाद संतोष ने कहा, 'मैंने जब पीएम को भाषण देने के लिए बढ़ते देखा तो मुझे गुस्सा आ गया। मुझे लगा कि ऐसे भ्रष्ट पीएम को लोगों को संबोधित करने का अधिकार नहीं है। इसके बाद मैं मेज पर चढ़ गया और मैंने नारेबाजी शुरू कर दी।'

Wednesday, September 12, 2012

भ्रष्टाचार पर अपने सख्त रुख के लिए नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में जाने जाते हैं


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी वीजा देने पर सात साल से लगे प्रतिबंध को हटवाने के लिए एक अमेरिकी सांसद ने मुहिम शुरू की है। विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है, 'जिस बात को लेकर मोदी को वीजा देने से इन्कार किया गया है, उसका कोई आधार नहीं है और यह अमेरिकी कानून से मेल भी नहीं खाता।' सांसद का कहना है कि अमेरिका मोदी से बहुत कुछ सीख सकता है।

इलिनॉयस से रिपब्लिकन सांसद जोए वाल्श ने कहा, 'भ्रष्टाचार पर अपने सख्त रुख के लिए नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उनके प्रयासों के चलते ही गुजरात की तरक्की की मिसाल दी जाती है। मोदी को वीजा देने से इनकार करने के बजाय हमें उन्हें अमेरिका आमंत्रित करना चाहिए।

वाल्श एक विवादास्पद हस्ती रहे हैं, जो अपने सरकार विरोधी विचारों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, शिकागो में भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के जो लोग मोदी का समर्थन करते हैं उनके बीच वाल्श बेहद लोकप्रिय हैं।

1999 में एयर इंडिया के विमान IC-814 के अपहरण में मेहराजुद्दीन का अहम रोल था


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को कंधार विमान अपहरण कांड के गुनहगारों में से एक आतंकवादी मेहराजुद्दीन उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 20 साल से कश्मीर में सक्रिय था।

1999 में एयर इंडिया के विमान IC-814 के अपहरण में मेहराजुद्दीन का अहम रोल था। उसने प्लेन को हाइजैक करमें में आतंकवादियों की मदद की थी। देशभर में हुई कई आतंकी वारदातों से भी उसके जुड़े होने की आशंका है। यह भी बताया जा रहा है कि उसके अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी संबंध हैं।

सूत्रों के मुताबिक मेहराजुद्दीन फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन का सदस्य नहीं है, लेकिन वह विभिन्न आतंकवादी संगठनों के बीच तालमेल का काम करता था। इसके अलावा वह पाकिस्तान के लिए भी जासूसी करता था। वह कुछ साल नेपाल में भी रहा।

Monday, September 10, 2012

देशद्रोह और अन्य आरोपों मंे पकड़े गए कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी (25) को हिरासत में रखने से पैदा हुए विवाद


देशद्रोह और अन्य आरोपों मंे पकड़े गए कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी (25) को हिरासत में रखने से पैदा हुए विवाद के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी कस्टडी बढ़ाने से इनकार कर दिया। असीम ने देशद्रोह का आरोप हटाए जाने तक जमानत मांगने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने त्रिवेदी को दो हफ्ते की जुडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया। कांग्रेस ने त्रिवेदी की गिरफ्तारी को प्रशासन की अति सक्रियता करार देते हुए कहा कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आप सारी चीजों को ताक पर नहीं रख सकते। वहीं, सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी है तो यह भी कहा है कि भारतीय नागरिक होने के नाते हम सभी को राष्ट्रीय चिह्नों का आदर करना चाहिए।

Friday, September 7, 2012

सूचना एवं प्रसरण राज्यमंत्री एस. जगतरक्षकन ने तो अलॉटमें

 कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय और विजय दर्डा के बाद दो और नेताओं का नाता 2005-2009 के बीच कोयला ब्लॉक आवंटन पाने वालीं कंपनियों से जुड़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता प्रेम चंद गुप्ता के बेटों ने उस समय कोयला ब्लॉक के लिए आवेदन किया था जब वह केंद्र सरकार में कंपनी मामलों के मंत्री थे। गुप्ता का बेटा स्टील के कारोबार में बिल्कुल नया था, इसके बावजूद उन्हें ब्लॉक मिल गया।

सूचना एवं प्रसरण राज्यमंत्री एस. जगतरक्षकन ने तो अलॉटमेंट से पांच दिन पहले जेआर पावर नामक कंपनी बनाई और सरकारी कंपनी पुड्डुचेरी इंड्स्ट्रियल प्रमोशन डिवलपमेंट ऐंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (पीआईपीडीआईसी) के साथ एमओयू साइन करके 17 जनवरी 2007 को कोल ब्लॉक के लिए दावेदारी ठोक दी। 25 जुलाई को कंपनी को उड़ीसा के नैनी में कोल ब्लॉक मिल गया और एक महीने के भीतर ही जेआर पावर ने अपनी हिस्सेदारी हैदराबाद की कंपनी केएसके एनर्जी वेंचर्स को बेच दी, जिससे इस कंपनी को ब्लॉक से कोयला निकालने का अधिकार मिल गया।

Thursday, August 23, 2012

इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर्स को 16 ट्विटर अकाउंट्स ब्लॉ

टेलिकॉम मिनिस्ट्री ने इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर्स को 16 ट्विटर अकाउंट्स ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। इनमें दक्षिणपंथी संगठनों आरएसएस, पांचजन्य अखबार और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता प्रवीण तोगड़िया जैसे लोगों के अकाउंट भी शामिल हैं। इसके अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर यूजर-जेनरेटेड कंटेंट वाले सैकड़ों वेबपेज और ब्लॉगपोस्ट्स को ब्लॉक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम ने 18 अगस्त से 21 अगस्त के बीच इंटरनेट सर्विस प्रवाइडर्स को दिए चार निर्देश के जरिए कई वेब पेजों को ब्लॉक कराया है। डिपार्टमेंट को आशंका थी कि असम के सीमावर्ती जिलों में हिंसा के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा था। 18 अगस्त को मुंबई में विरोध के हिंसक हो जाने के बाद सरकार ने कहा था पाकिस्तान स्थित समूहों द्वारा घृणा पैदा करने वाली सामग्री फैलाई जा रही है

Tuesday, July 12, 2011

कैबिनेट में फेरबदल-आखिरकार हो गया।

लंबे समय से टल रहा कैबिनेट में फेरबदल आखिरकार हो गया। कैबिनेट में कांग्रेस के वी किशोर चंद्र देव और तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी नए चेहरे हैं। ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने से खाली हुआ रेल मंत्रालय तृणमूल कांग्रेस के पास ही रह गया है। दिनेश त्रिवेदी नए रेल मंत्री होंगे। तृणमूल कांग्रेस के राज्य मंत्री मुकुल रॉय को रेलवे के बजाय शिपिंग तक ही सीमित कर दिया गया है। फिलहाल वह दोनों मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। किशोर चंद्र देव को आदिवासी मामले और पंचायती राज मंत्रालय दिया गया है। इस फेरबदल से मनमोहन की टीम में तीन नए कैबिनेट मंत्री, 4 स्वतंत्र राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्री शामिल हो गए हैं। यूपी में अगले साल होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र प्रभार वाले इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को कैबिनेट में शामिल किया गया है। बेहतर ढंग से काम करने की वजह से स्वतंत्र प्रभार वाले पर्यावरण राज्य मंत्री जयराम रमेश को प्रमोट करके कैबिनेट में जगह दी गई है। जयराम रमेश को ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक ग्रामीण मंत्रालय देख रहे विलास राव देशमुख को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में भेजा गया है। अब वीरप्पा मोइली कंपनी मामलों के कैबिनेट मंत्री होंगे, जबकि सलमान खुर्शीद कानून मंत्रालय संभालेंगे। पवन कुमार बंसल को जल संसाधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की प्रवक्ता जयंती नटराजन और पवन सिंह घाटोवर को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री बनाया गया है। जयंती नटराजन को पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, कांग्रेस के चरण दास महंत, जीतेंद्र सिंह, मिलिंद देवड़ा और राजीव शुक्ला को राज्य मंत्री बनाया गया है। कुल सात मंत्रियों की छुट्टी हुई है, जिनमें एम.एस. गिल, बीके हांडिक, कांति लाल भूरिया, ए. साई प्रताप और अरुण यादव शामिल हैं जबकि दयानिधि मारन और मुरली देवड़ा के इस्तीफे को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।