Sunday, February 10, 2013

आतंकवादी हमला करने के लिए पैसा हवाला के जरिये मंगाया गया


 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए टेरर अटैक के मास्टरमाइंड आतंकवादी अफजल गुरु (43) ने पाकिस्तान में 3 महीने की ट्रेनिंग ली थी। हमले वाले दिन से पहले वाली रात यानी 12 दिसंबर को आरडीएक्स से भरी कार को मुखर्जी नगर के पास गांधी विहार पुलिस बूथ के सामने पार्क किया गया था। ऐसा कार के चोरी होने के डर से उस जगह को पुलिस की निगरानी की वजह से सुरक्षित जगह मानते हुए किया गया था। उस दिन आरडीएक्स से भरी कार में विस्फोट न होने का अफजल को अंतिम समय तक अफसोस रहा। यह बातें खुद अफजल ने जेल के एक अधिकारी को बताई थी।

अफजल ने इस बात का भी खुलासा किया था कि संसद पर आतंकवादी हमला करने के लिए पैसा हवाला के जरिये मंगाया गया था। पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान अफजल ने न सिर्फ एके-47 रायफल चलाना सीखा था बल्कि राकेट लॉन्चर और मोर्टार चलाने में भी उसने महारत हासिल की थी। अफजल ने पाकिस्तान में 1990 के आसपास तीन महीने की ट्रेनिंग लेने के बारे में बताया था। हालांकि, कुछ समय बाद पाकिस्तान में रहते हुए उसे यह अहसास होने लगा था कि पाकिस्तानी उसे मोहरा बना रहे हैं। इस बात को समझते हुए उसने एक बार आतंकवाद की राह छोड़ भी दी थी। लेकिन, संसद हमले से पहले उसके साथ निजी तौर पर कुछ ऐसी घटनाएं घटी कि उसे संसद पर हमले को अंजाम देने के लिए तैयार होना पड़ा था।

अफजल ने बताया था कि 'अगर संसद पर आतंकवादी हमले में हमें सफलता मिलती तो वे जम्मू-कश्मीर को एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाते और सरकार के साथ बातचीत करते।' अफजल ने बताया था कि उन्हें पूरा भरोसा था कि जिस कार में आईईडी लगाया गया है, उसमें विस्फोट होगा, मगर उसमें ब्लास्ट नहीं हुआ। अंतिम समय तक भी अफजल इस सवाल का जवाब जानने के लिए व्याकुल रहा था कि कार में आखिर विस्फोट क्यों नहीं हुआ था? अफजल ने अपने बचपन और पाकिस्तान पहुंचने की सारी दास्तां बयान की थी। उसने पाकिस्तानी अधिकारी से पाकिस्तान जाकर अन्य आतंकवादियों की तरह ट्रेनिंग लेने के बारे में डिटेल से बताया था।

Monday, February 4, 2013

शिल्पा के परफॉर्मेंस के लिए 30 अक्टूबर 2008 को चेक के जरिए 71,73,950 रुपए का भुगतान


 सुरेश कलमाड़ी की इच्छा पूरी करने के लिए ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स- 2008 के समापन समारोह में 71.73 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि कलमाड़ी के जोर देने पर शिल्पा के परफॉर्मेंस के लिए 30 अक्टूबर 2008 को चेक के जरिए 71,73,950 रुपए का भुगतान उनके दो सहयोगियों ने किया। गेम्स का आयोजन पुणे में हुआ था।

यह अदालत कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े करप्शन मामलों की सुनवाई कर रही है। आईपीसी और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी के बर्खास्त प्रेजिडेंट कलमाड़ी और अन्य के खिलाफ सुनवाई करने वाली अदालत ने कहा कि फरीदाबाद स्थित जैम इंटरनैशनल के प्रमोटर पी. डी. आर्य और ए. के. मदान ने शिल्पा के परफॉर्मेंस के लिए मैसर्स विज क्राफ्ट इंटरनैशनल ऐंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 71.73 लाख रुपये दिए।

सूत्रों ने बताया कि अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दोनों आरोपी कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स- 2008 से जुड़े थे और उन्होंने कलमाड़ी के कहने पर शिल्पा को चेक के जरिए 71,73,950 रुपए का भुगतान किया था।

Tuesday, January 29, 2013

अन्ना हजारे को सबसे भरोसेमंद शख्स

 अन्ना हजारे के आंदोलन में अब भले वह आग नहीं रही लेकिन आज भी वह देश में सबसे भरोसेमंद शख्सियत हैं। ताजा सर्वे से पता चलता है कि देश में भरोसेमंद शख्स के मामले में अन्ना और ब्रैंड में नोकिया का कोई मुकाबला नहीं। अन्ना हजारे को सबसे भरोसेमंद शख्स का खिताब लगातार दूसरी बार मिला है। 

'ट्रस्ट रिसर्च अडवाइजरी' ने 'द ब्रैंड ट्रस्ट रिपोर्ट 2013' टाइटल से इस सर्वे को अंजाम दिया है। सर्वे में जहां अन्ना हजारे सबसे भरोसेमंद शख्स के रूप में उभरे हैं तो मोबाइल हैंड सेट बनाने वाली कंपनी नोकिया सबसे भरोसेमंद ब्रैंड के रूप में उभरी है। 'ट्रस्ट रिसर्च अडवाइजरी' के एग्जेक्युटिव चीफ एन. चंद्रमौली ने कहा कि अन्ना लगातार दूसरी बार इस पोजिशन पर मजबूती से कायम हैं। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को इस सर्वे में 12वीं पोजिशन मिली है। बापू साउथ इंडिया के सुपर स्टार रजनीकांत से काफी आगे हैं। रजनीकांत 35वें नंबर पर हैं। इस सर्वे में 1,100 मोस्ट ट्रस्टेड ब्रैंड 211 कैटिगरी में रखे गए थे। इसमें शख्सियत, गैजिट, कंज्यूमर प्रॉडक्ट, रीटेल टेक्नॉलजी, बैंकिंग, सरकारी संस्थान, टेलिकॉम और एयरलाइंस के साथ अन्य कैटिगरी थी। 

Sunday, January 27, 2013

जिन लोगों ने एक आतंकी की सजा माफ करने की मांग की, वही लोग NAC में बैठकर देश का भविष्य तय कर रहे हैं।'


 सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली नैशनल अडवाइजरी काउंसिल (NAC) के दो मेंबर्स ने मुंबई हमलों के गुनहगार अजमल आमिर कसाब को बचाने की कोशिश की थी। इस बात का खुलासा जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने किया है। आरटीआई के जरिए मिली जानकारी के हवाले से उन्होंने बताया कि कसाब की फांसी माफ करने के लिए 203 लोगों ने राष्ट्रपति के पास अर्जी भेजी थी, जिनमें 2 अर्जियां NAC मेंबर्स की भी थी।

इंग्लिश न्यूज पेपर द पायनियर की खबर के मुताबिक आरटीआई से साफ हुआ है कि NAC की मौजूदा मेंबर अरुणा रॉय और पूर्व मेंबर हर्ष मंदर उन काई सारे पत्रकारों और सोशल ऐक्टिविस्टों में शामिल हैं, जिन्होंने कसाब की फांसी की सजा माफ करने की मांग की थी। सोशल ऐक्टिविस्ट निखिल डे भी कसाब की फांसी की सजा माफ करने की अपील करने वालों में से एक थे, मगर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इन सभी अर्जियों को खारिज कर दिया था, जिसके बाद बीते साल 21 नवंबर को कसाब को फांसी दे दी गई थी।

शुक्रवार को जनता पार्टी प्रेजिडेंट सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया कि उनकी पार्टी के एक मेंबर ने इस बारे में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। उन्होंने मीडिया को आरटीआई के तहत मिले लेटर की कॉपी देते हुए कहा, 'जिन लोगों ने एक आतंकी की सजा माफ करने की मांग की, वही लोग NAC में बैठकर देश का भविष्य तय कर रहे हैं।'

Sunday, January 20, 2013

किराए की कोख


 28 साल की कनिमोई 2 बच्चों की मां हैं। वह दूसरी बार किराए की कोख के लिए कमर कस रही हैं। इस फैसले के लिए कनिमोई के पास पर्याप्त कारण हैं। दो महीने पहले कनिमोई के ऑटो ड्राइवर पति की मौत हो गई। पिता का साया उठने के बाद दोनों बच्चों के लिए मां ही अंतिम सहारा रही। जब पहली बार 3 साल पहले किराए की मां बनी तो उन्हें उसके एवज में 3 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। लेकिन मिले 2 लाख रुपए।

शराबी पति के इलाज में कनिमोई ने कर्ज लेकर पैसे खर्च किए थे। 2 लाख की रकम उसे चुकाने में खत्म हो गई। कनिमोई ने कहा कि इस बार जो पैसे मिलेंगे उसे बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करूंगी। जल्द ही कनिमोई को सिटी फर्टिलिटी क्लिनिक से किराए की कोख मिलने वाली है। चेन्नै में किराए की कोख का बाजार बड़ी तेजी से पसर रहा है। 10 साल पहले यहां के क्लिनिकों में महज 2 महिलाएं किराए की कोख संभालने वाली थीं। वहीं आज की तारीख में यहां के 13 हॉस्पिटलों में किराए की मां की संख्या 150 हो गई है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं छोटे शहरों और गांवों से आती हैं। चेन्नै फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर में पहली बार 2001 में किराए की मां ने बच्चे को जन्म दिया था।

आज की तारीख में केवल देश ही नहीं विदेश से भी संतान की चाहत में कपल्स चेन्नै की ओर रुख कर रहे हैं। किराए की कोखों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फर्टिलिटी एक्सपर्ट हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रिया सेल्वराज कहती हैं कि किराए की कोख को लेकर हमारे देश में फिलहाल कोई कानून ही नहीं है। सरकार के पास किराए की कोख या फर्टिलिटी क्लिनिकों की रजिस्ट्री तक नहीं है।

जो महिलाएं पैसे के लिए किराए की कोख संभालती हैं उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कानून नहीं होने की वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह के खतरों का भी सामना करना होता है। ज्यादातर महिलाओं को ब्रोकर क्लिनिक में पैसे का लालच देकर छोटे शहरों और गांव से ला रहे हैं।

Saturday, January 19, 2013

अभी ठीक सेकाम करना शुरू भी नहीं किया था कि इस ऑफिस के उजड़नेकी नौबत


टीम अन्ना के दिल्ली ऑफिस ने अभी ठीक सेकाम करना शुरू भी नहीं किया था कि इस ऑफिस के उजड़नेकी नौबत आ गई है। अब इसे बचाने की कोशिश हो रही है।ऑफिस के लिए किराए का इंतजाम भी नहीं हो पा रहा है।पहले एक साल तक हर महीने 1 लाख रुपये का इंतजाम कियागया था। लेकिन कोऑर्डिनेशन टीम मेंबर्स की आपसीखींचतान के बाद अब इंतजाम करने वाली मेंबर ने अपने हाथखींच लिए। आलम यह है कि एक कोर मेंबर को इस ऑफिस मेंमीटिंग करने से भी मना कर दिया गया। 

नवंबर के दूसरे हफ्ते में अन्ना हजारे ने सर्वोदय एन्क्लेव मेंदिल्ली ऑफिस का उद्घाटन किया था। उससे पहले ऑफिस कीजगह को लेकर काफी विवाद हो चुका था। टीम अन्ना के कई मेंबर और वॉलंटियर्स कौशांबी में ऑफिस चाहते थेजहां महीने का किराया 18 हजार रुपये था और मेट्रो के नजदीक भी। लेकिन सर्वोदय एन्क्लेव में ऑफिस बनायागया जहां किराया 50 हजार रुपये महीने है। किरन बेदी ने इसी जगह को फाइनल करने के लिए स्पॉन्सर भी ढूंढलिया था। गुजरात के एक सीए ने एक साल तक हर महीने ऑफिस के लिए 1 लाख रुपये देने का वादा किया। 

यह किरन बेदी के ही पहचान के थे और उन्हीं के जरिए मदद की पेशकश की थी। इस डोनर पर भी सवाल उठेकि उनका नाम कोऑर्डिनेशन कमिटी को क्यों नहीं बताया जा रहा है। ऑफिस खुले हुए महज एक महीना ही हुआथा कि मकान मालिक को नोटिस दे दिया गया कि जनवरी अंत तक यह ऑफिस खाली कर देंगे। सूत्रों के मुताबिककिरन बेदी ने पिछले महीने मकान मालिक को नोटिस दिया। साथ ही टीम को भी बता दिया कि वह अब किरायेका इंतजाम नहीं करेंगी। इसके बाद अब टीम अन्ना के एक मेंबर की तरफ से सभी को मेसेज भेजकर किराए काइंतजाम करने की अपील की जा रही है। 

Wednesday, January 16, 2013

महिला सशक्तीकरण कांग्रेस के टॉप एजेंडे में


 राजधानी में बहुचर्चित गैंग रेप के बाद महिला सशक्तीकरण कांग्रेस के टॉप एजेंडे में है। पार्टी इस मुद्दे पर गंभीर दिखने के लिए जयपुर में होने वाले चिंतिन शिविर से संदेश देने की भी कोशिश करेगी। बताया जा रहा है कि सरकार से कहा जाएगा कि महिला रिजर्वेशन बिल पर तेजी से काम करने का साथ ही सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में 50 फीसदी महिला आरक्षण की संभावना तलाशे।

पार्टी का मानना है कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तात्कालिक कदम उठाने से बेहतर है कि इस बारे में दूरगामी प्रभाव वाले कदम उठाए जाएं। पार्टी के मैनेजर नया नारा 'देश की महिलाओं का सम्मान, बाद में होगा भारत निर्माण' दे रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि चिंतन शिविर में इस बाबत एक रिजॉल्यूशन लाया जाएगा और सरकार से इस स्लोगन को स्वीकार करने की गुजारिश की जाएगी। कांग्रेस पार्टी इस बारे में अपने सहयोगियों से भी बात करेगी ताकि जल्द ही सरकार इस बारे में कदम उठा सके। 

सूत्रों का कहना है कि सोनिया के भाषण में भी महिलाओं को सशक्तीकरण करने पर विशेष जोर होगा। चिंतन शिविर में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया जाएगा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे को प्राथमिकता दी जाए और उस पर तेज गति से काम किया जाए। पार्टी ने पहली बार इस तरह के मसलों की स्टडी के लिए एक कमिटी बनाई है। इसकी रिपोर्ट पर भी चिंतिन शिवर में चर्चा की जाएगी।