पश्चम बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई एक झड़प के बाद दोनों दल आमने-सामने नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। हमारे सहयोगी समाचार चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक मामला पश्चिम बंगाल के खेजुरी इलाके की है जहां ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस सेवा दल के एक समूह को 10 से भी ज्यादा तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रोका और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की की। सेवा दल समूह एक बैठक में शामिल होने नंदीग्राम जा रहा था। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर यह धमकी भी दी कि अगर इस समूह को नंदीग्राम जाने की इजाजत दी गई तो गाड़ियां जला दी जाएंगी। कांग्रेस की शिकायत के बाद गलत ढंग से रोके जाने का मामला तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।
Tuesday, July 13, 2010
न्यू जर्सी के बालाजी मंदिर में हिंदू रीति से शादी की
बाद में श्रीधरन के अनुरोध पर पारिवारिक अदालत ने अपना फैसला पलट दिया। श्रीधरन ने हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर कहा, कि फैमिली कोर्ट को इस मामले की सुनवाई करने से रोका जाए क्योंकि अमेरिकी नागरिक के मामले की सुनवाई करना भारत की अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।
बंटवारे में राजन को दाऊद की तरफ से 10 लाख दिरहम मिले
Saturday, July 10, 2010
भगवान जगन्नाथ की नौ दिवसीय वार्षिक रथ यात्रा त्योहार 13-21 जुलाई तक मनाया जाएगा।
लौकी और करेले के रस का सेवन एक साथ नहीं करें।
स्वामी रामदेव ने लंदन से टेलिफोन पर बताया कि लौकी के रस का सेवन करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे लौकी और करेले के रस का सेवन एक साथ नहीं करें। इससे कड़वी लौकी के सेवन की गुंजाइश ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लौकी का सेवन सदियों से लाभकारी रहा है। उन्होंने लोगों को कड़वी लौकी का जूस नहीं पीने की सलाह दी। रामदेव ने कहा कि लौकी में कड़वापन 'टेट्रोसाइक्लिक ट्राइटरपेनोइड कुकुरबिटासीन' नामक टॉक्सिन के कारण होता है। हमने अपने अनुभव और शोध में पाया कि शरीर में अधिक मात्रा में कड़वापन जाने पर इससे उल्टी, दस्त और रक्तसाव होने लगता है। उन्होंने कहा कि लौकी के जूस का सही रूप में सेवन किया जाए तो शरीर के लिए हर तरह से लाभकारी है। इसमें विषनाशक गुण हैं। इसका जूस मोटापा, उच्च रक्तचाप, अम्लपित्त पित्तज रोगों, एवं कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है।
Monday, July 5, 2010
भारत बंद के असर से दिल्ली का हाल बेहाल
भारत बंद के असर से दिल्ली का हाल बेहाल हो रहा है। रात भर की बारिश के बाद सुबह से लेफ्ट पार्टियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के जगह जगह प्रदर्शन से जाम लग गए हैं। कई जगहें मेट्रो तक रोक दी गई है और बीजेपी-लेफ्ट पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं समेत 1000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। राजनाथ सिंह, शरद यादव और गडकरी को पुलिस ने चांदनी चौक इलाके से हिरासत में लिया। अक्षरधाम पर बीजेपी के 200 कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आईटीओ पर तगड़े जाम के कारण रूट बदल दिए गए हैं। शाहदरा में दो लोकल ट्रेंनें कार्यकर्ताओं ने रोक दी हैं। कई वरिष्ठ नेताओं जैसे अरुण जेटली, चंद्रबाबू नायडू और मुख्तार अब्बास नकवी को पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार कर लिया है। लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने आईटीओ पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया है जिसके चलते पुलिस से उनकी अनबन भी हो गई है। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ताला लगा दिया है। राजीव चौक और करोल बाग पर कुछ देर के लिए मेट्रो रोकी गई।
